{"_id":"624c8abf844cc5367b7e1fe3","slug":"university-examination-from-april-7-question-paper-not-reached-dhampur-news-mrt583322248","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय परीक्षा सात अप्रैल से, नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय परीक्षा सात अप्रैल से, नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय परीक्षा सात अप्रैल से, नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र
धामपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से सात अप्रैल को विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू की जा रहीं हैं। लेकिन अभी तक महाविद्यालयों में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं हैं। जिसे लेकर कई कॉलेज के व्यवस्थापकों असंतोष है। सभी ने जल्द प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
आरएसएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार ने बताया कि सात अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हो रही है जो 30 अप्रैल तक चलेंगी। सात अप्रैल को सुबह की 7:00 से 10:00 बजे की पाली में बीए प्रथम वर्ष की भूगोल और म्यूजिक सितार का पेपर है। दोपहर की 11 बजे से दो बजे तक की पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष बिजनेस कम्युनिकेशन और शाम की 3:00 से 6:00 बजे की पाली में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों का बायोटेक्नोलॉजी का पेपर है। लेकिन अभी तक प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
- 167 छात्र-छात्राओं ने नहीं भरें परीक्षा फार्म : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि इस बार काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने परीक्षा फार्म नहीं भरे हैं आरएसएम डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 560 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया था। केवल 450 ने ही फार्म भरे हैं। 110 ने नहीं भरे। बीएससी मैथ में 192 में से 165 संस्थागत छात्र छात्राओं ने परीक्षा फार्म भरे हैं । 27 ने फार्म नहीं भरे। बीएससी बायो में 170 संस्थागत छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने थे। केवल 140 ने फार्म भरे हैं । 30 छात्रों ने परीक्षा फार्म नहीं भरे।