{"_id":"58a9e26f4f1c1b815fd85cf6","slug":"uniforms-for-funds-sent-to-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों को भेजी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों को भेजी धनराशि
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में परिषदीय स्कूलों का शिक्षा सत्र अंतिम पड़ाव पर है। पर अभी तक बच्चों को यूनिफॉर्म वितरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब 250 स्कूलों के करीब दस हजार सामान्य व पिछड़ी जाति के बालकों को यूनिफॉर्म भेजने के लिए धनराशि स्कूलों को भेजी गई है। जिन स्कूलों को धनराशि भेजी है उनके बच्चों को जल्द यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अक्टूबर 2016 से बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का काम चल रहा है। प्रथम चरण में जिले के सभी स्कूलों की सभी वर्गों की बालिकाओं व अनुसूचित जाति के बालकों को यूनिफॉर्म उपलब्ध करा दी गई थी, पर अब शिक्षा सत्र अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन सामान्य जाति व पिछड़ी जाति के बालकों को अभी तक यूनिफॉर्म नहीं मिली हैं। करीब 50 हजार ऐसे बालक हैं जिन्हें यूनिफॉर्म मिलनी है।
सूत्रों का कहना है कि शासन से अभी तक ग्रांट नहीं मिलने से यूनिफॉर्म वितरण का काम पूरा नहीं हो सका है। इसी महीने में करीब दस हजार बच्चों की यूनिफार्म की धनराशि स्कूलों को भेजी गई है। यह धनराशि उन स्कूलों में भेजी गई है जो स्कूल ज्योतिर्गमय योजना में चिह्नित हैं या लोहिया ग्राम योजना से जुड़े हैं। ऐसे करीब 250 स्कूलों के बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए धनराशि भेज दी गई है। इन स्कूलों के बच्चों को यूनिफॉर्म मिल सके।
विज्ञापन
यूनिफॉर्म के कार्य को देख रहे सामुदायिक एवं सहभागिता के जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम का कहना है कि 10 हजार बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों को धनराशि भेजी गई है तथा शेष बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने को शासन से धनराशि की डिमांड की गई है। धनराशि आते ही स्कूलों को भेज दी जाएगी।