{"_id":"6249e7207041bb27cc283836","slug":"underage-engineer-who-went-to-check-the-drain-was-beaten-up-bijnor-news-mrt583044269","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की जांच करने गए अवर अभियंता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की जांच करने गए अवर अभियंता से मारपीट
विज्ञापन

हल्दौर। झालू नगर पंचायत में तैनात अवर अभियंता ने एक ठेकेदार के साथी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाला निर्माण संबंधी फाइल को लेकर यह विवाद हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
अवर अभियंता सिविल सुनील कुमार का आरोप है कि ठेकेदार एहसान अहमद की ओर से नगर पंचायत में नाला निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे सुनील कुमार नगर पंचायत कार्यालय झालू में नाला निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे। एहसान अपने एक साथी अनवर के साथ नगर पंचायत कार्यालय में बैठा हुआ था। अनवर ने अवर अभियंता से अपने साथ एहसान अहमद के नाला निर्माण कार्य से संबंधित समस्त भुगतान कराए जाने और निर्माण कार्य से संबंधित फाइल मांगी। इस बीच जेई और अनवर के बीच नाला निर्माण कार्य से संबंधित फाइल लेने को लेकर विवाद शुरू हो गया। अनवर ने जेई से गाली गलौज की, धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की।
इस दौरान जेई सुनील कुमार के कपड़े फट गए और उन्हें चोट भी आई। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अनवर मोहल्ला पीरजादगान (झालू) के खिलाफ जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष केपी सिंह का कहना है कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।