Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Under the pretext of burning the carcass of a leopard, the mafia cut down trees.

Bijnor News: गुलदार का शव जलाने की आड़ में माफिया ने काटे पेड़

Sat, 20 Jun 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Under the pretext of burning the carcass of a leopard, the mafia cut down trees.
रेहड़। गुलदार का शव जलाने की आड़ में कीमती लकड़ी काट ली गई। इस मामले में रेंजर ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व वन विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधोवाला के निकट एक गन्ने के खेत से एक घायल गुलदार को पकड़ा था। बुधवार को गुलदार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को वन विभाग की गाइड लाइन के तहत गुलदार का पोस्टमार्टम किया गया और शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। गुलदार के शव को जलाने के लिए पीलीडैम के तटबंध पर खड़े पुराने सूखे शीशम व नीम के पेड़ों की शाखाओं को काटा गया। मौके का फायदा उठाकर लकड़ी माफिया ने प्रतिबंधित दो कीमती पेड़ों को काट लिया और उनकी लकड़ी वाहन में भरकर ले जाने लगे। इसी बीच किसी ने वन विभाग के उच्चाधिकारी को अवगत कराया। मामले की जानकारी होते ही वन कर्मी हरकत में आ गए, जिससे माफिया लकड़ी मौके पर छोड़कर भाग गए। सेक्शन इंचार्ज सुनील राजौरा ने बताया कि मुखबिर द्वारा पेड़ों के काटे जाने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर गई और काटी गई लकड़ियों को कब्जे में लेकर पीलीडैम वन चौकी पहुंचाया गया। बाद में लकड़ी को नगीना रेंज की पौधशाला में पहुंचाया जाएगा। उधर, नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed