फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Undeclared emergency rule in country'

‘देश में अघोषित आपातकाल लागू’

Mon, 17 Sep 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Mon, 17 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
'Undeclared emergency rule in country'
बिजनौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सपा की सामाजिक न्याय, प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल रैली में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

साइकिल रैली के संयोजक अतुल प्रधान ने सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है और विकास के बजाए नफरत बांटने में लगी हुई है। विकास करने के बजाए गाय और गंगा के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। कहा कि जनता ने भी अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।  इसके बाद नगर की अनेक सड़कों पर नारेबाजी करते हुए साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व मूलचंद चौहान, विधायक मनोज पारस व तसलीम अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, पूर्व सांसद शीशराम रवि, मुअज्जम खां, दिलशाद अंसारी कमरूल इस्लाम, प्रभा चौधरी, श्लोक पंवार, कमलेश भुईयार, मदनलाल सैनी, अखलाक पप्पू, कासिम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नगीना में प्रेस वार्ता में अतुल प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने साढे़ चार साल जुमलेबाजी में ही निकाल दिए। जनता को कुछ नहीं दिया और लोग अच्छे दिनों का इंतजार करते करते हताश व निराश हो गए हैं। देश में अघोषित आपातकाल लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नूरपुर में साइकिल यात्रा का सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा के संयोजक अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता जबाव देगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक नईमुल हसन, मनोज पारस, तसलीम अहमद, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, नीशू यादव, शिवकुमार यादव, नफीस अहमद, नसीम अहमद, सतवीर यादव आदि  सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। साइकिल यात्रा नूरपुर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
उधर, नजीबाबाद समाजवादी की सामाजिक न्याय और प्रजातंत्र बचाओ रैली के लिए विधायक हाजी तसलीम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बिजनौर रवाना हुए। विधायक ने स्टैब्स ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर करीब 150 साइकिल सवार सपा कार्यकर्ताओं को बिजनौर रैली के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर नवेद इकबाल, जाहिद अंसारी, नईम, फुरकान खां, महताब, शादाब हैदर, सलमान, आसिम मंसूरी, दाऊद कुरैशी, अब्दुल कय्यूम, भोलू, हाजी साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed