फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrolled car overturns in pit, child dies

अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, बालक की मौत

Thu, 30 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns in pit, child dies
अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, बालक की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। अफजलगढ़ कालागढ़ मार्ग पर गांव चौहड़वाला पत्थरवाला की पुलिया के निकट एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दस वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव टांडा हिदायतपुर निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उनका भतीजा विनोद पुत्र प्रेम सिंह अपनी पत्नी मोनिका, पुत्र अहम 14 वर्ष एवं जिगर 10 वर्ष को कार से लेकर सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में बाजपुर गया था। बुधवार की सुबह वह कार से घर लौट रहा था। अपने गांव के समीप पहुंचने पर पत्थरवाला की पुलिया के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार यात्री घायल हो गए। लोगों ने चारों को किसी प्रकार कार से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने 10 वर्षीय जिगर को मृत घोषित कर दिया। विनोद एवं अहम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना से मृत बालक के परिजनों का बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मचा है। मृतक कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन

उधर स्योहारा थाने के गांव सिपाहियोवाला निवासी जयवीर पुत्र नौबहार सिंह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था। गांव सुआवाला के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिसमें जयवीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed