{"_id":"5f8c8c858ebc3e9bef37f3bb","slug":"uncontrollable-roadways-bus-entered-into-a-tanker-bijnor-news-mrt506854056","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित रोडवेज बस टैंकर से भिड़ी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित रोडवेज बस टैंकर से भिड़ी, छह घायल
विज्ञापन
बिजनौर: स्योहारा क्षेत्र के गांव चंचलपुर के पास सड़क शीरे से भरे टैंकर में पीछे से घुसी रोडवेज।
- फोटो : BIJNOR
बेकाबू रोडवेज बस खडे़ टैंकर में घुसी
स्योहारा। धामपुर मार्ग पर चंचलपुर के निकट बेकाबू रोडवेज बस सड़क किनारे खडे़ टैंकर से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बस की टक्कर से टैंकर फट गया और हजारों लीटर शीरा सड़क पर बह गया। घायल यात्रियों को उपचार के लिए धामपुर भेजा गया।
स्योहारा-धामपुर के बीच गांव चंचलपुर के पास सड़क किनारे शीरे का टैंकर खड़ा था। सुबह करीब पांच बजे क़ानपुर से हरिद्वार जा रही फजलगंज डिपो की रोडवेज की बस स्योहारा की ओर से आ रही थी। गांव चंचलपुर के पास रोडवेज बस के चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और शीरे का टैंकर फट गया। वाहनों की टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीण अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बस में घायल यात्रियों के धामपुर जाने की व्यवस्था की। सड़क पर शीरा बहने की साइड पर यातायात को रोककर दूसरी साइड से वाहन निकलवाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिचालक सुनील सविता दूसरी बस से यात्रियों के साथ नजीबाबाद गया। यहां पर रोडवेज ऑफिस में उसके बयान लिए गए। वहीं चालक यशपाल को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है कि हादसा नशे में हुआ या इतनी लंबी दूरी की वजह से उसे झपकी आने से हुआ।
दो चालक भेजने की व्यवस्था धड़ाम
रोडवेज बसों के साथ आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए रोडवेज एमडी ने 500 किमी से अधिक दूरी पर दो चालक भेजने की व्यवस्था की है। इसका रिमाइंडर भी एमडी धीरज साहू ने पिछले महीने आरएम ऑफिस भेजा है। इसके बावजूद फजलगंज डिपो की यह बस हरिद्वार (करीब 1200 किमी आनाजाना) के लिए एक चालक के साथ भेज दी गई।