फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrollable car collides with tree, two killed

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

Sun, 09 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collides with tree, two killed
कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में मरने वाले नीशू का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। हालत चिंताजनक देखते हुए दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना नहटौर क्षेत्र के गांव नवादा चौहान निवासी सुमित कुमार पुत्र संतराम सिंह अपनी कार से गांव के निशु पुत्र बबलू, विशाल पुत्र सुभाष सचिन पुत्र गुड्डू, रोहित पुत्र राजेश को लेकर कोतवाली देहात आया था। पांचों युवक कार में सवार होकर शनिवार शाम घर वापस नहर के रास्ते से जा रहे थे। बनवारीपुर ककराला नहर की पटरी से गांव माडेवाले के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सुमित कुमार (20) पुत्र संतराम सिंह तथा निशु (17) पुत्र बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल पुत्र सुभाष व सचिन पुत्र गुड्डू, रोहित पुत्र राजेश घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे से कुछ देर पहले ही लगाया था स्टेटस
कोतवाली देहात (बिजनौर)। बारिश रुकने के बाद शनिवार दोपहर बाद पांच दोस्त कार से घूमने के लिए कोतवाली देहात आए थे और बहुत खुश थे। उन्होंने फोटो खींचकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी डाले, लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि कुछ देर बाद उनके दो दोस्त हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात में हुई दुर्घटना के दोनों मृतक छात्र थे। निशु के पिता बबलू गांव में मजदूरी करते हैं। सीजन होने पर वह बद्रीनाथ में जाकर मजदूरी करते हैं। निशु चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। निशु की मौत ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुमित के पिता संतराम सिंह शिमला में सरकारी कर्मचारी हैं और वह परिवार सहित शिमला में ही रहते हैं। सुमित से बड़ी बहन और भाई का विवाह हो चुका है। सुमित शिमला में ही पढ़ रहा था। शिमला में सर्दियों की छुट्टी होने पर पिछले सप्ताह ही सुमित परिवार सहित गांव नबादा चौहान आया था। शनिवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। लगभग 2:30 बजे जब बारिश कुछ धीमी हुई तब पांचों युवक कोतवाली देहात घूमने के लिए चले गए। इस दौरान युवकों ने कोतवाली में खूब फोटो खिंचवाई और अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाए। लेकिन किसी को भी नहीं मालूम था कि चंद घंटे बाद ही निशु और सुमित इस दुनिया में नहीं रहेंगे।

कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में मरने वाले सुमित का फाइल फोटो।

कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में मरने वाले सुमित का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन।

बिजनौर : कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed