फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncle and nephew were crushed by truck crushing

ट्रक से कुचलकर चाचा और भतीजे की जान गई

Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew were crushed by truck crushing
दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शुक्रवार शाम बैराज मार्ग पर ट्रक ने चाचा भतीजे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक को बैराज रोड पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


मंडावर थाने के गांव मानसापुर निवासी 36 वर्षीय धीरज पांच साल के बेटे अनिकेत को पीलिया की दवा दिलाने शुक्रवार शाम बिजनौर आया था। धीरज के साथ बाइक से उसका 15 साल का छोटा भाई आशे भी था। शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से तीनों मंडावर जाने की तैयारी कर रहे थे। बैराज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास धीरज बाइक रोककर एक ठेले से सामान खरीदने लगा। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान बिजनौर की ओर से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशे व अनिकेत जमीन पर नीचे जा गिरे। धीरज भी घायल हो गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक बच्चों को ट्रक से रौंदता हुआ भाग निकला। आशे व अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

चालक बैराज मार्ग पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घायल धीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धीरज मजदूरी करता है। चाचा-भतीजे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed