{"_id":"629cf7a2db9c2a4e375bb3ba","slug":"unauthorized-running-hospitals-will-be-closed-dhampur-news-mrt5916892161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनधिकृत रूप से चल रहे अस्पताल होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनधिकृत रूप से चल रहे अस्पताल होंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनधिकृत रूप से चल रहे अस्पताल होंगे बंद
धामपुर। मानक विपरीत संचालित अस्पतालों के संचालकों पर गाज गिरेगी। इसके लिए विभाग की ओर से कार्यक्रम तय कर लिया गया है। जल्द ही जांच कर ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवीदास ने बताया कि धामपुर में किसी भी हालत में मानकों के विपरीत चिकित्सकों को प्रैक्टिस नहीं करने दी जाएगी। बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि क्षेत्र में अभी भी कई ऐसे अस्पताल हैं, जो अधिकृत चिकित्सकों के बिना संचालित हो रहे हैं। कई ऐसे अस्पताल भी है जो मानकों की अनदेखी कर मरीजों के हितों की अनदेखी कर रहे है। नोडल अधिकारी ने ऐसे सभी चिकित्सकों की अनधिकृत कार्यशैली पर रोक लगाने के लिए चेकिंग करने की चेतावनी दी है। नोडल अधिकारी का कहना है कि उनकी ओर से शनिवार को डीएम के आदेश पर नगर के पांच अस्पतालों को अधिकृत चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण संचालन होता पाने पर सील कर दिया गया था। जब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा। अस्पतालों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी ने भी मनमर्जी से अस्पतालों में संचालन करने का प्रयास किया तो पुलिस में रिपोर्ट कर कार्रवाई होगी । देहात क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनधिकृत चिकित्सकों की प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है।