फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Unable to remove the salary

सैलरी तक नहीं निकाल पाए

Sat, 03 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के कालागढ़ में कैश की पर्याप्त खेप बैंकों में न पहुंचने के कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते नोटबंदी के कई सप्ताह बीतने के बावजूद कतारें कम नहीं हो रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि बड़े बैंकों को ही कैश मिल पा रहा है। बाकी बैंकों और डाकघरों में कैश की किल्लत जारी है। इसलिए समस्या बनी है।
विज्ञापन

बैंक से शनिवार को उपभोक्ताओं को पेंशन और सैलरी के भुगतान करने में बैंकों और डाकघर को परेशानी आ गई। बैंक मे मौजूदा कैश के सहारे उपभोक्ताओं को सुबह से ही छह से दस हजार रुपये तक ही मिल पाए। बैंक में पहुंचे उपभोक्ताओं ऋषिपाल सिंह, मामचंद्र, सुनील कुमार, संजय सिंह, यशोदा देवी, संतोषी देवी आदि ने कहा कि बैंक में कभी इतनी परेशानी नही हुई। सुबह से कतार में लगे हैं। हालांकि नंबर जल्दी ही आ गया। निकासी मन माफिक नहीं हो पाई है। इसके अलावा सबसे बड़ी जो समस्या यह है कि अब एक हफ्ते बाद ही बैंक से निकासी हो सकेगी।  उधर, कालागढ़ के एसबीआई के शाखा प्रबंधक निरूपम शर्मा के अनुसार बैंक का प्रयास है कि जितना भी कैश मिल रहा है, उसका लाभ उपभोक्ताओं को देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed