{"_id":"6594520722bcbe6d1d06ca68","slug":"ultrasound-facility-in-womens-hospital-has-been-closed-for-four-months-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-16946-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला अस्पताल में चार महीने से बंद है अल्ट्रासाउंड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला अस्पताल में चार महीने से बंद है अल्ट्रासाउंड की सुविधा
Tue, 02 Jan 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला महिला अस्पताल में पिछले चार महीने से अल्ट्रासाउंड बंद है। दरअसल चार महीने से रेडियोलॉजिस्ट गैरहाजिर है, जिसकी वजह से गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड नहीं किए जा रहे हैं। उधर तीन मंजिला अस्पताल की लिफ्ट बंद होने से महिलाओं को परेशानी होती है। उक्त निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
मंगलवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एडीएम न्यायिक दीपाली भार्गव ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण बाकी सबकुछ तो ठीकठाक मिला लेकिन अस्पताल की लिफ्ट चलती नहीं मिली। इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट चार महीने से गैरहाजिर है। जिसकी वजह से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। बता दें कि महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए पुरुष अस्प्ताल में ले जाया जाता है। जिसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ती है।