{"_id":"6480d4a4c3643bf27406e276","slug":"ulma-stopped-dj-from-reaching-wedding-ceremony-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-4611-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उलमा ने शादी समारोह में पहुंच डीजे बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उलमा ने शादी समारोह में पहुंच डीजे बंद कराया
Thu, 08 Jun 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
- क्षेत्र के लोगाें को गांव-गांव जाकर जागरूक कर रहे हैं उलमा
संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। उलमा के एक शादी समारोह में पहुंचकर वहां बज रहे डीजे और नृत्य को बंद कराया। उलमा के इस कदम की हर जगह तारीफ हो रही है। क्षेत्र के उलमा शादियों में फिजूलखर्ची और डीजे, नृत्य, शराब पीने आदि को बंद कराने के लिए अभियान चला रहे हैं।
मंगलवार शाम जमीअतुल उलमा को जामा मस्जिद क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी समारोह में डीजे बजाने की जानकारी मिली। उलमा इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे तथा परिवार के मुखिया से बात की। इस्लाम में बाजे व डीजे को नाजायज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाला बताते हुए डीजे नहीं बजाने का आग्रह किया। युवाओं के विरोध के बावजूद घर के मुखिया ने उलमा की बात मान ली तथा डीजे नहीं बजाने का यकीन दिलाया। रात में करीब 10ः30 बजे डीजे की थाप पर डांस होने की सूचना मिलते ही उलमा पुनः जमा होकर समारोह में पहुंचे तथा डीजे बंद कराया। इतना ही नहीं उलमा ने डीजे सिस्टम को छोटे हाथी में लदवाकर वापस भिजवाया।
मस्जिद पीर फतह अली शाह मोहल्ले में जन्मदिन पार्टी में ध्वनि सिस्टम का प्रयोग करने की जानकारी पर उलमा वहां भी गए। इसी बीच परिवार के मुखिया ने उलमा को आता देखकर स्वयं सिस्टम बंद कर दिया। जागरूक लोगों ने उलमा के इस साहसिक कदम की सराहना की। उन्होंने कस्बे में सामाजिक बुराई को बढ़ावा देने और चोरी छिपे बिक रही शराब पर पाबंदी लगाने के लिए पुलिस की मदद लेने की सलाह दी।