फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ulama gave the message of following the path shown by Islam

Bijnor News: उलमा ने दिया इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने का पैगाम

Fri, 24 May 2024 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ulama gave the message of following the path shown by Islam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। जोगीरम्पुरी दरगाह पहुंचे शिया उलमाओं ने मौला-ए-कायनात की जिंदगी से सबक लेेने को कहा। उन्होंने शिक्षा, सद्भाव, अमनो अमान कायम रखने और इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। .

दीने इस्लाम सलामती का मजहब है। हुक्म है कि कलाम से पहले सलाम करो। इस्लाम का पैगाम है कि जियो और जीने दो, इसलिए सलाम के मारफत सलामती की दुआएं कीं जाती हैं। - मौलाना तंजीम हुसैन जैदी, सेंथल बरेली
विज्ञापन




दुनिया में इत्तेहाद की जरूरत है। इस्लाम ने हमेशा प्यार मोहब्बत और दोस्ती का पैगाम दिया है। जो मुल्क आपसी दुश्मनी रखते हैं, उन्हें न तो इस्लाम की परवाह है और न ही इत्तेहाद की। - मौलाना हामिद हुसैन, हुसैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन



इल्म से जिंदगी संवरती है। कहा भी गया है इल्म बांटने से बढ़ता है। शिक्षित इंसान संजीदा होता है और जिंदगी के हर मुकाम अपना लोहा मनवाता है। इल्म के जरिए ही चांद तक का सफर तय होता है। - मौलाना इरफान हैदर, छौलस


मजलूम से मोहब्बत और जालिम से नफरत की जाती है। दुनिया गवाह है अदल और इंसाफ पर आधारित हुकूमतें चलती हैं। हजरत अली ने अपनी हुकूमत और किरदार से इस बात को साबित कर दिखाया है। - मौलाना रजा हुसैन रिजवी, अध्यक्ष ऑल इंडिया शिया चांद कमेटी, लखनऊ



दुनिया में अमनों अमान कायम रखने के लिए मौला-ए-कायनात की जिंदगी को समझना होगा। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की परवाह नहीं की। उन्होंने दीन और इस्लाम की हिफाजत के लिए जुल्म और सितम को खत्म करने के लिए साथियों के साथ कुर्बानी दी। - मौलाना सैय्यद तसनीम मेहदी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed