फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ulama associated with anemia free india campaign

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के लिए अनूठी पहल

Sat, 11 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ulama associated with anemia free india campaign
एनीमिया मुक्त भारत अभियान से जुड़े उलमा
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद को एनीमिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से धार्मिक स्थल से लोगों को जागरूक करने की अनूठी पहल की गई। मुस्लिम धर्मगुरु के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान को पोलियो मुक्त भारत की तरह से ही सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जमीयत उलमा ए हिंद के जिला सदर मौलाना अरशद महमूद कासमी ने कहा कि लोग एनीमिया मुक्त भारत अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। जामा मस्जिद खैरुल मनाजिल में जुमे की नमाज से पहले मस्जिद के इमाम ए खतीब मौलाना अरशद महमूद कासमी ने जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए जरूरी टीकाकरण कराने की अपील की।
मस्जिद में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डाक्टर देवीदास ने कहा कि एनीमिया के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जो 31 मार्च 2020 तक चलेगा। यूनिसेफ के प्रवीण कुमार ने कहा सरकार का कोई भी कार्यक्रम तब तक सफल नहीं होगा, जब तक कि सर्व समाज की भागीदारी नहीं होगी। मस्जिद में डा. जेडी अंसारी, डा. परवेज आलम, डा. एजाज शमसी, डा. शहजाद शमसी ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का सभी से आह्वान किया।
विज्ञापन

विभागों का लिया जा रहा सहयोग
डा. देवीदास ने बताया अभियान में माध्यमिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा पंचायती राज विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के तहत छह माह से लेकर पांच साल तक के चार लाख 56 हजार 872, पांच से दस साल तक के एक लाख सात हजार 971, दस से 19 वर्ष तक के 76 हजार 229 बच्चों, 20 से 24 वर्ष तक के 18 हजार 870 युवाओं, एक लाख दस हजार गर्भवती महिलाओं, एक लाख आठ हजार धात्री महिलाओं को एनीमिया से मुक्त किया जाना है। अभियान के तहत विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार को मिड-डे मील के उपरांत अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम अपने-अपने क्षेत्रों में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed