फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ukraine Russia War: Atif has reach at home from Ukraine family members are very happy

अपने लाल को देख भर आईं आंखें: सीने से लगाते ही छलके आंसू, फिर सुनी आपबीती, यूक्रेन में फंसा था आतिफ

Wed, 02 Mar 2022 08:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Mar 2022 08:12 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसा आतिफ बुधवार को अपने घर पहुंचा तो परिजनों की आंखें भर आईं। परिजनों ने पहले अपने लाल को सीने से लगाया और फिर उसकी आपबीती सुनी। वहीं परिजनों ने बार-बार भारत सरकार का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
Ukraine Russia War: Atif has reach at home from Ukraine family members are very happy
परिजनों के बीच पहुंचे आतिफ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूक्रेन में फंसा बिजनौर के शेरकोट निवासी छात्र आतिफ बुधवार को सकुशल अपने घर पहुंच गया। उसे देखते ही परिजन भावुक हो गए। आंखें भर आईं और परिवार ने उसे सीने से लगा लिया। आतिफ की सुरक्षित घर वापसी पर परिवार ने भारत सरकार का बार-बार धन्यवाद किया। तीन और अन्य छात्रों के बुधवार को देर रात तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। ये तीनों छात्र भी दिल्ली पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


मोहल्ला मनिहारान शेरकोट निवासी आतिफ पुत्र इकरार अहमद दिसंबर को यूक्रेन के ईवानो शहर की इवानो फ्रैंकिस्त नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने गया था। यूक्रेन से अपने वतन सुरक्षित आने के बाद आतिफ ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी की इमारत में पांचवीं मंजिल पर रहता था। वहां से तीन किलोमीटर दूरी पर रूस द्वारा पहला हमला किया गया। लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर 24 फरवरी को दूसरा हमला हुआ। तीसरा हमला उनके बहुत ही नजदीक हुआ। उस समय सुबह के 8:30 बजे थे। यूनिवर्सिटी के पास में ही बंकर की व्यवस्था थी। सभी को बोला गया कि आप सभी बंकर में चले जाएं।
विज्ञापन


26 फरवरी को वह किसी तरह से 20 किलोमीटर पैदल चलकर रोमानिया बॉर्डर पहुंचा। जहां पर अधिक भीड़ बढ़ने पर वहां के सैनिकों ने व्यवस्था बनाने व भीड़ नियंत्रित करने को पांच राउंड फायर किए। एंबेसी ने वहां बॉर्डर पर बने कैंप में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। वहां से रात की फ्लाइट से एयर इंडिया स्टार एयरलाइन द्वारा मिशन गंगा के अंतर्गत भारतीय सरकार ने सभी को फ्री सुविधा देकर स्वदेश बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में उत्खनन जारी: पांडव टीले से मिलीं ये दुर्लभ चीजें, देखिए तस्वीरें

आतिफ के घर वापस आने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि बेटे के आंखों के सामने सुरक्षित आने के बाद अब वह सभी एक साथ मिल बैठकर भोजन करेंगे। आज वह सभी बहुत खुश हैं। आतिफ और उसके परिजनों ने भारत सरकार को एक बार नहीं बार-बार धन्यवाद दिया। 

यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: मानसी व श्वेता ने बयां किया नवीन की मौत के दौरान खारकीव का मंजर, दहशत के बीच आज लौटेंगे कई छात्र

वहीं मोहल्ला मनिहारान के मोहम्मद आकिब, मोहम्मद साकिब भी सुबह की फ्लाइट से दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि वे अभी घर नहीं पहुंचे हैं। ये दोनों शेरकोट में देर शाम तक पहुंचेंगे, जबकि छात्र अमान दिल्ली में ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां पर ठहर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed