फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths of Bijnor died in a road accident in Jalandhar of Punjab

उजड़ गईं जिंदगियां: ट्रक में घुसी कार, मौके पर दोनों की मौत, काम करने जा रहे थे जम्मू कश्मीर

Mon, 12 Feb 2024 09:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Feb 2024 09:03 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर से जम्मू कश्मीर में काम करने जा रहे दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि इनकी कार पंजाब के जालंधर में अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई थी।

विज्ञापन
Two youths of Bijnor died in a road accident in Jalandhar of Punjab
पंजाब में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के कस्बा कोतवाली देहात से जम्मू कश्मीर काम करने जा रहे चार लोगों की कार पंजाब के जालंधर में अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दोंनों के शवों लेकर देर रात गांव में पहुंचे।

विज्ञापन


थाना व कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रजा कॉलोनी निवासी रईस अहमद व कासिम, गांव महेश्वरी जट निवासी साकिब जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थान पर काम करते हैं। शनिवार कोतवाली शहर के गांव पैदा निवासी कार चालक उक्त तीनों लोगों को कार से लेकर जम्मू-कश्मीर जा रहा था। जैसे ही रविवार को पंजाब के जालंधर में पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई।

विज्ञापन

कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रजा कॉलोनी निवासी रईस अहमद (50) व महेश्वरी जट निवासी साकिब (20) की मौके पर मौत हो गई, जबकि कासिम और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रईस और साकिब की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

इसके बाद मृतक और घायलों के परिजन पंजाब पहुंचे। वे सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के शवों लेकर देर रात गांव में पहुंचे। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed