फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths died in the accident, neighbor woman also died due to shock

Bijnor News: हादसे में दो युवकों की मौत, सदमे में पड़ोसी महिला ने भी दम तोड़ा

Wed, 01 Nov 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in the accident, neighbor woman also died due to shock
नींदडू में हादसे में मृत आसिफ के  विलाप करते परिजन।
नींदडू-धामपुर मार्ग पर टेंपो और बाइक की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू (बिजनौर)। नींदडू-धामपुर मार्ग पर एक टेंपो और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, टेंपो चालक भी घायल हुआ है। वहीं, हादसों में दो युवकों की मौत के सदमे में उनकी पड़ोसी महिला ने भी दम तोड़ दिया।
मोहल्ला टेलीफोन एक्सचेंज निवासी रशीद का पुत्र आसिफ (21) मंगलवार की शाम दूध लाने के लिए घर से निकला था। कुछ दूर जाने के बाद उसे ननिहाल में आया शेरकोट के मोहल्ला तलाई निवासी अंसार का पुत्र अरसलान (18) मिल गया। इसके बाद दोनों बाइक से धामपुर की ओर चले गए। नींदडू-धामपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास टेंपो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार और टेंपो चालक दीपक पुत्र हेमराज (40) निवासी मोरना घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। अरसलान की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने अरसलान को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों युवक अविवाहित थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार में मातम पसरा है। उधर, चोटिल टेंपो चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का सदमे से इंतकाल
आसिफ का शव देखने के बाद पड़ोस में रहने वाली कमर जहां (50) पत्नी एहतेशाम भी सदमे में आ गई। बुधवार की सवेरे उन्हें शेरकोट निवासी अरसलान की अस्पताल में मृत्यु की खबर भी बताई गई। इसे सुनने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत धामपुर में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed