{"_id":"5807c24b4f1c1bf36e70390d","slug":"two-young-men-killed-in-road-accident-inbijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर-झालू मार्ग पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मोहल्ला जाटान निवासी विपुल चौधरी (27) अपने भरत विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन के साथ कार से नहटौर से बिजनौर आ रहे थे। बिजनौर-झालू मार्ग पर गांव नांगलजट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में विपुल चौधरी और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। मोबाइल से मिले नंबरों पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को गाड़ी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। विपुल एक हिंदी दैनिक अखबार में प्रसार प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो साल पहले अर्जुन के बेटी की भी पानी में डूबकर मौत हुई थी।