Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two young friends started a new era in organic farming

Bijnor News: दो युवा मित्रों ने जैविक खेती की दिशा में की एक नए युग की शुरुआत

Mon, 24 Mar 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two young friends started a new era in organic farming
बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में जैविक खाद दिखाते युवा। संवाद
बिजनौर। बीबीए और बीकॉम डिग्री हासिल कर नौकरी की जगह युवा मित्र वंश कर्णवाल एवं ज्वालियांश केसरी ने जैविक खेती व उत्पाद करने की दिशा में नए युग की शुरुआत की। वह अपने जैविक उत्पाद की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से भी कर रहे हैं। दोनों युवा मित्रों का कार्य खेती से दूर जा रही किसानों की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक कहानी है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास निवासी 21 वर्षीय वंश कर्णवाल पुत्र रोहिताश कर्णवाल ने बीबीए की डिग्री हासिल हासिल की। परंतु उन्होंने निजी क्षेत्र में नौकरी करने की जगह स्वयं उद्यमी बनकर दूसरों को भी रोजगार देने का निर्णय लिया। उनका इरादा उस समय और मजबूत हो गया। तब उनके मित्र बीकॉम डिग्री धारक ज्वालियांश केसरी ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन

दो युवा मित्रों ने एक साल पहले खेती के क्षेत्र को चुना और जैविक खेती शुरू करने का निर्णय लिया। वंश ने बताया कि जैविक खाद भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने जैविक खेती क्रांति ऑर्गेनिक खेती के नाम से कंपनी शुरू की। जैविक खाद को पैकिंग कर किचन गार्डन, खेती के सप्लाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि जैविक विधि व इसके उत्पाद न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि जैविक विधि से खेती करने से न सिर्फ जमीन, बल्कि लोगों का स्वास्थ्य के भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एनसीआर, जिले से मिल रहे ऑडर
युवा किसान वंश कर्णवाल ने बताया कि वह जैविक तरीकों से वर्मीकंपोस्ट / केचुआ-खाद का उत्पादन कर रहे हैं। वह अपनी कंपनी के नाम से ऑनलाइन बेच रहे हैं। एनसीआर व जिले में ऑडर मिल रहे हैं। आय सही होने से वह अपने निर्णय से सहमत है।



- सराहनीय कार्य
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि युवाओं ने खेती को व्यवसाय के रूप में कर जैविक विधि से खेती व जैविक उत्पाद तैयार करना सराहनीय है। जिले में काफी युवाओं ने खेती का कार्य कर रहे हैं। सरकार ने खेती को बढ़ावा देने के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित कर रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed