फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two vehicles were stolen by breaking their windows near the ASP office.

Bijnor News: एएसपी दफ्तर के नजदीक दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी

Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles were stolen by breaking their windows near the ASP office.
धामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कार्यालय के सामने कंपोजिट विद्यालय है। विद्यालय के परिसर में आसपास के कई मोहल्लों के नागरिक अपनी कार खड़ी करते हैं। शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने दो कारों के शीशे तोड़कर एलसीडी आदि चोरी कर ली। दिनेश प्रजापति ने बताया कि उनकी कार के शीशे तोड़कर चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। शाकिर ने बताया कि उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ने के बाद चोर एलसीडी निकाल कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस एक युवक को शक के आधार पर पकड़ कर थाने ले गई। यहां पहले भी राजकीय इंटर कॉलेज के खेल के मैदान की चारों तरफ की दीवारों पर लगी लोहे की रेलिंग भी चोरों ने चोरी कर ली थी। जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ। उधर सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed