फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two tractors that went to remove the vehicle also got stuck in the river

वाहन को निकाले गए दो ट्रैक्टर भी नदी में फंसे

Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two tractors that went to remove the vehicle also got stuck in the river
बढ़ापुर क्षेत्र की पहाड़ा नदी में फंसे वाहनों को निकालते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
वाहन को निकालने गए दो ट्रैक्टर भी नदी में फंसे
विज्ञापन

बढ़ापुर। बढ़ापुर-सरदारपुर मार्ग स्थित पहाड़ा नदी में फंसी महिंद्रा पिकअप को बाहर निकालने में दो ट्रैक्टर भी नदी में फंस गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से तीनों वाहनों को निकाला गया।

बढ़ापुर क्षेत्र की सरदारपुर मार्ग स्थित पहाड़ा नदी का जलस्तर पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली वर्षा पर निर्भर है। पहाड़ों में हुई वर्षा के चलते मंगलवार को पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने पर इस संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। बताते हैं कि थाना किरतपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपनी महिंद्रा पिकअप से ग्राम बहेड़ी आया हुआ था। ग्राम बहेड़ी से वापस जाते समय उसने पहाड़ा नदी किनारे खड़े होकर काफी देर नदी का जलस्तर कम होने की प्रतीक्षा की और पानी कम होने पर उसने संपर्क मार्ग में उतार दिया। वाहन के टायर रेत में धंस गए। नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा तो नदी किनारे खड़े एक ट्रैक्टर की सहायता से महिंद्रा पिकअप को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रैक्टर भी वहीं फंस गया। फिर सहायता के लिए एक अन्य ट्रैक्टर को लाया गया वह भी फंस गया। बाद में बढ़ापुर से पहुंची जेसीबी मशीन की सहायता से सभी वाहनों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed