फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two torn SP workers at the reception

स्वागत समारोह में दो फाड़ हुए सपा कार्यकर्ता

Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two torn SP workers at the reception
स्वागत समारोह में दो फाड़ हुए सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

हल्दौर। नगर के सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी का स्वागत समारोह आयोजित किया। इसमें कार्यकर्ता दो फाड़ नजर आए। एक पक्ष के कुछ कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पर केवल अपने चहेते कार्यकर्ताओं को समारोह की जानकारी देने का आरोप लगाया।

नगर में बृहस्पतिवार को नगीना लोकसभा के क्षेत्र के पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी का स्वागत समारोह होना था। एक दिन पूर्व नगर अध्यक्ष टेक बहादुर सिंह को स्वागत समारोह होने की जानकारी उपलब्ध करा दी गई थी। उन्हें नगर के अन्य कार्यकर्ताओं को भी सूचना देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। युवजन सभा के नगर अध्यक्ष शाहनवाज सिद्दीकी, संगठन के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार उर्फ भोले, अशोक कुमार, खुर्शीद अहमद, दिनेश कुमार आदि कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर अध्यक्ष ने समारोह की जानकारी केवल अपने चहेते कार्यकर्ताओं को ही दी और उनके साथ ही यशवीर सिंह धोबी का रेलवे फाटक पर स्वागत किया। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन से करने का निर्णय लिया है। बाद में युवजन सभा के नगर अध्यक्ष शाहनवाज सिद्दीकी के नेतृत्व में पूर्व सांसद का बालकिशनपुर चौराहे पर स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed