फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two thousand villages of the district became Corona free

जिले के दो हजार गांव हुए कोरोना मुक्त

Mon, 31 May 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two thousand villages of the district became Corona free
जिले के दो हजार गांव हुए कोरोना मुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। ग्रामीण कोरोना से बचाव के लिए जागरूक हो रहे हैं। इसका असर गांवों में दिखाई दे रहा है। जिले की 793 ग्रामपंचायतों के 2000 से अधिक राजस्व गांव कोरोना मुक्त हो चुके हैं, यहां पर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। सबसे अधिक नूरपुर ब्लॉक में 67 पंचायतों में तथा स्योहारा ब्लॉक की मात्र छह पंचायत में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने की पुष्टि हुई है।
जिले में 1123 पंचायत हैं। कोरोना की दूसरी लहर गांवों तक पहुंच गई है। शासन ने गांवों में कोरोना का फैलाव रोकने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया। प्रशासन की टीम गांव वार लोगों को जागरूक कर रही है। ग्रामीण व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप में अभियान में सहयोग कर रहे हैं। 1123 निगरानी समितियां लोगों को मेडिकल किट बांट रही हैं। शासन के निर्देश पर कोरोना के लक्षण वाले रोगियों का पता लगाने के लिए गांवों में डोर टू डोर संपर्क अभियान चल रहा है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले की 793 ग्राम पंचायतों में किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस के लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है। इनमें सबसे अधिक 131 पंचायत कोतवाली ब्लॉक में हैं। इसके बाद जलीलपुर ब्लॉक में 93 तथा नजीबाबाद ब्लॉक में 91 पंचायत हैं।
विज्ञापन

स्योहारा ब्लॉक के लोग सबसे अधिक जागरूक
बिजनौर। स्योहारा ब्लॉक में 85 पंचायत हैं। इनमें 79 पंचायत में कोरोना वायरस के लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है। मात्र छह पंचायत में पुष्टि हुई है। अफजलगढ़ ब्लॉक में 52, धामपुर ब्लॉक में 61, हल्दौर ब्लॉक में 54, जलीलपुर ब्लॉक में 093, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 56, किरतपुर ब्लॉक में 59, कोतवाली ब्लॉक में 131, नजीबाबाद ब्लॉक में 091, नहटौर ब्लॉक में 72 तथा नूरपुर ब्लॉक में 45 पंचायतों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर ब्लॉक लोगों को जागरूक करने में रहा पीछे
नूरपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 67, अफजलगढ़ ब्लॉक में 26, स्योहारा ब्लॉक में छह, धामपुर ब्लॉक में 36, हल्दौर ब्लॉक में 33 , जलीलपुर ब्लॉक में 17, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 48, किरतपुर ब्लॉक में 15, कोतवाली ब्लॉक में 18, नजीबाबाद ब्लॉक में 40 , नहटौर ब्लॉक में 24 पंचायत में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed