फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two thieves arrested online

ऑनलाइन ठगी करने वाले दो इनामी गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 11:52 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 17 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested online
पकड़े गए ऑन लाइन ठगी करने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  क्राइम ब्रांच और हल्दौर पुलिस ने झारखंड राज्य में छापा मारकर दस-दस हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते से रुपये उड़ाते थे। पकड़े गए बदमाशों में एक शिक्षामित्र है। दोनों ने झारखंड में खातों से ऑनलाइन रकम उड़ाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी खोल रखा था।  
विज्ञापन

 एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक हल्दौर थाने के गांव कुम्हारपुरा निवासी उदयराज सिंह ने 26 दिंसबर 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तीन  बैंक खातों से ऑनलाइन 60 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए हैं। इस मामले में झारखंड राज्य के जिला दुमका थाना मुफ्फसिल के गांव हरना निवासी दमरूदर राय, हाथीमारा निवासी रामेश्वर हेमब्रम को नामजद किया गया था। दोनों पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। दोनों के ऊपर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने पुलिस को दोनों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और हल्दौर पुलिस ने झारखंड में छापा मारकर वहां की पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला है कि रामेश्वर हेमब्रम प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र है और आठ हजार रुपये महीना उसे वेतन मिलता है। दमरूदर राय बेरोजगार है। झारखंड के जिला जामताड़ा में ये एक ट्रेनिंग सेंटर खोलकर क्षेत्र के युवाओं को ठगी करने की ट्रेनिंग भी देते थे। इस ट्रेनिंग सेंटर से लोगों की लाटरी निकलने व अन्य तरह के बहाने बनाकर झांसा देकर ऑनलाइन उनके खातों से रकम ट्रांसफर करते थे। पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed