फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two thieves arrested, cash and jewelry recovered

दो चोर दबोचे, नकदी और जेवर बरामद

Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested, cash and jewelry recovered
दो चोर दबोचे, नकदी और जेवर बरामद
विज्ञापन

हल्दौर। पुलिस ने गांव शादीपुर कलां (मलकपुर) में एक भाकियू नेता व दो भाइयों के घरों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने गांव मिठान के तिराहे से हरिद्वार जनपद के दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के गहने बरामद कर उनका चालान कर दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि 15 जून की रात चोरों ने क्षेत्र के गांव शादीपुर कलां (मलकपुर) निवासी भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह की पशुशाला की दीवार फांदकर दुमंजिले की सेफ खोलकर 50 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर लिए थे। चोरों ने इसी रात गांव के ही सुक्खे सिंह के पुत्र राजीव कुमार के घर में घुसकर कमरे में रखी सेफ को खोलकर उसके अंदर रखी करीब 25 हजार की नकदी व उसके सगे भाई धीर सिंह के कमरे में रखी सेफ से 20 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित कुलवीर सिंह व सुक्खे सिंह ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अम्हेड़ा चौकी इंचार्ज दरोगा अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को रविवार की शाम करीब छह बजे सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के गांव मिठान के तिराहे पर दो व्यक्तियों को दबोच लिया गया और थाने ले गई। पूछताछ में दोनों चोरों ने चोरी करने का मामला कबूल किया। चोरों ने अपना नाम जनपद हरिद्वार के लक्सर शहर के गांव निरंजनपुर निवासी मीनू व चूनी पुत्रगण मांगा सिंह बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की गई नकदी में से 15 हजार रुपये व लाखों रुपये की कीमत के गहने बरामद किए है। पुलिस ने उक्त दोनों चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त चोरों के एक स्थानीय साथी फरार हैं। उसके पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed