फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two teenagers died due to drowning in a pond in Jabtaganj

जाब्तागंज में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers died due to drowning in a pond in Jabtaganj
नजीबाबाद में तालाब में डूबने सेकिशोर की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : BIJNOR
जाब्तागंज में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। क्षेत्र के जाब्तागंज में तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जाब्तागंज निवासी 13 वर्षीय रिहान पुत्र अकरम, 12 वर्षीय जीशान पुत्र इकरामू अपने दो अन्य साथियों के साथ बुधवार की दोपहर घिसटपुरी क्षेत्र में एक तालाब पर नहाने गए थे। बताया जाता है कि तालाब की चिकनी मिट्टी में पैर धंसने से दोनों तालाब में डूब गए। उनके साथियों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तालाब में दोनों किशोरों को तलाशा गया। तालाब से रिहान और जीशान को निकालने के बाद क्षेत्रवासी प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि घर पहुंचने पर परिजनों को उनके जीवित होने का शक हुआ। दोनों किशोरों को परिजन आनन-फानन में लेकर बिजनौर चिकित्सक को दिखाने के लिए रवाना हो गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दो किशोरों की मौत से जाब्तागंज में मातम छाया है। जीशान की मौत से मजदूर पेशा परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। जाब्ता गंज निवासी मजदूर पेशा इकरामु के पांच पुत्रियों में 12 वर्षीय जीशान इकलौता पुत्र था। जीशान की बहनों का रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं, अकरम के दो पुत्रों में 13 वर्षीय रेहान की मौत से परिजन बेहाल हैं। घटना की सूचना मिलते ही चेयरपरसन पति पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खान एड.ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने भी दोनों किशोरों की मौत पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed