{"_id":"6a25cd61da63dd92560df9e7","slug":"two-sisters-caught-selling-smack-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-181685-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्मैक बेचने वाली दो बहनें पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्मैक बेचने वाली दो बहनें पकड़ीं
विज्ञापन
बिजनौर में स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार बहनें। स्रोत पुलिस
बिजनौर। स्मैक की पुड़िया बेचने वाली दो सगीं बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 111.54 ग्राम स्मैक और 88,950 रुपये की नकदी बरामद की गई है। दोनों बहनों का पुलिस ने चालान कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शनिवार की रात शहर कोतवाल अमर सिंह राठौड़ की अगुवाई में पुलिस ने मोहल्ला मिर्दगान बी निवासी निवासी रहनुमा उर्फ नूरी और तब्बसुम को दबोच लिया। इनके पास से 50.35 ग्राम स्मैक की डली और 61.19 ग्राम स्मैक छोटी-छोटी पुड़ियों में बरामद हुई। साथ ही स्मैक की पुड़ियों को बेचकर मिली 88,950 रुपये की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस की पकड़ में आने वाली दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें है। नूरी की उम्र 24 साल है जबकि तब्बसुम, नूरी से छह साल बड़ी है। पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाल अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी बहनों के नेटवर्क और स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी तस्दीक किया जा रहा है। साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम एसआई अंकुरपाल, महिला एसआई ममता आदि शामिल रहे।