{"_id":"66b7bcab36f206985f0ec6b4","slug":"two-shiva-devotees-riding-a-bike-fell-into-the-eastern-ganga-canal-search-continues-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-109949-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइक सवार दो शिवभक्त पूर्वी गंगा नहर में गिरे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइक सवार दो शिवभक्त पूर्वी गंगा नहर में गिरे, तलाश जारी
विज्ञापन
- हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहा था बाइक सवार 16 शिवभक्तों का जत्था
- बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं गंगा में डूबे दोनोें शिवभक्त
- एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गोताखोर तलाश में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद (बिजनौर)। गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे बरेली के बाइक सवार दो शिवभक्त सरवनपुर के पास पूर्व गंगा नहर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पहुंचा। एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे शिवभक्तों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने नहर का पानी बंद करा दिया है।
बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव कोणमपुर निवासी बाइक सवार 16 शिवभक्तों का जत्था गांव से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ। नजीबाबाद की सरवनपुर क्षेत्र की पूर्वी गंगनहर पार करने के बाद जत्थे को एक बाइक पर सवार दो साथियों बरेली के भोजीपुरा के शिवभक्त प्रदीप कुमार (16) पुत्र मीहीलाल और सुरेंद्र (17) पुत्र परमेश्वरी के बिछुड़ने का पता चला। शिवभक्तों मुनीष, शुभम, राजपाल, फूल कुमार, कुलदीप ने मंडावली से नजीबाबाद तक उन्हें तलाशा। पता चला कि साथी सरवनपुर के पास पूर्व गंगा नहर में गिर गए है।
सूचना मिलते ही सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार टीम के साथ पूर्वी गंग नहर पुलिया में गिरे बाइक सवार शिवभक्तों की तलाश में जुट गए। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी तहसीलदार अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल नहर का पानी बंद कराया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, गोताखोरों और पुलिस की मदद से दोनों की नहर में तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
एनएचएआई की उदासीनता बनी दुर्घटना का कारण
नहर के पुल की साइड में एनएचएआई की ओर निर्माण अधूरा छोड़ने, दोनों तरफ हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे निर्माण करने और संकेतक न लगाने से बाइक सवार शिवभक्तों के साथ हादसा होना बताया गया है। वर्ष 2022 से पुलिया निर्माण अधूरा है। एनएचएआई की उदासीनता दुर्घटनाओं को अंजाम दे रही है।
कई बार उग्र हुए साथी शिवभक्त
दोनों किशाेरों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी होने के बावजूद साथी शिवभक्त कई बाद उग्र हुए। दो तीन बार उन्होंने आंशिक जाम लगाकर नहर में डूबे साथी को तत्काल खोजने की मांग। एसडीएम और सीओ घटना के बाद से घटनास्थल पर कैंप किए हैं।
रुड़की की तहसीलदार सहित तीन को लील चुकी है नहर पुलिया
उत्तराखंड रुड़की की तहसीलदार सहित तीन लोग पुलिया की रेलिंग तोड़कर सरवनपुर नहर में कार समेत गिर गए थे। 10 अक्तूबर, 2020 को घटी इस घटना में तहसीलदार सुनैना राणा, अर्दली ओमपाल, चालक सुंदर सिंह की मौत हो गई थी। 15 दिन पूर्व पुलिया की एनएचएआई की उदासीनता से साइड से बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन शिवभक्त नहर पुलिया में गिरे थे। संयोग से पानी कम था और सजगता से तीनों को बाहर निकाल लिया गया था।