{"_id":"6247477c6d954f151e680820","slug":"two-sanitation-workers-of-etawah-village-suspended-bijnor-news-mrt5827869115","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा गांव के दो सफाई कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा गांव के दो सफाई कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा गांव के दो सफाई कर्मचारी निलंबित
बिजनौर। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत इटावा में गंदगी के ढेर लगे मिले। नाली गंदगी से अटी थीं। गंदा पानी रास्तों में भरा था। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना है। गांव के सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर यहां तैनात दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामप्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
गांवों की साफ-सफाई के लिए जिले भर में अभियान चला। इसके बाद भी गांवों में गंदगी फैलने की शिकायत मिल रही है। प्रशासन सफाई की जमीनी हकीकत जानने में लगा है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर अधिकारी पंचायतों का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत इटावा में जांच के दौरान गली मोहल्लों में गंदगी के अंबार मिले हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। गांव में गंदगी मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव को फटकार लगाई गई।
डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत में विनोद व सुनीता सफाई कर्मचारी तैनात हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आते हैं। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव तथा प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई होगी। एडीओ पंचायत को चेतावनी दी गई है।