{"_id":"680d247e18bfdbd4c80c6827","slug":"two-people-shot-in-transaction-dispute-serious-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-148504-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लेनदेन के विवाद में दो लोगों को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लेनदेन के विवाद में दो लोगों को मारी गोली, गंभीर
Sun, 27 Apr 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में गोली की घटना के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम संवाद
झालू। महज दो हजार के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने हमला करते हुए तमंचे से गोली चला दी। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों अस्पताल में भर्ती कराया गया है एक की हालत चिंता जनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
झालू निवासी 17 वर्षीय हिमांशु पुत्र बिट्टू शनिवार की देर शाम बाजार गया। बाजार में सचिन पुत्र पुनीत ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। जहां दोनों में नोकझोंक हुई। खैर बाजार में मामला शांत हो गया इसके बाद हिमांशु घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। हिमांशु के परिवार वाले और उसके पिता बिट्टू सचिन के घर पर पहुंच गए और पूरे मामले से अवगत कराया। दोनों ही परिवारों के लोगों में लोग नोकझोंक हुई इसी बीच गोलियां चल गई। गोली बिट्टू के कंधे और रुपेश के हाथ में लगी। जिसमें बिट्टू और रुपेश दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बिट्टू के परिवार के ही तुषार पर रौनक के 2000 रुपये चाहिए थे, जिसे लौटने को लेकर विवाद हुआ।
गोली लगने के बाद घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उधर एसपी सिटी संजीव वाजपेई और सीओ सिटी संग्राम सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।