फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people died in road accidents

दुर्घटना में मौत से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया

Mon, 08 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
अफजलगढ़ में शव रखकर हाइवे पर जाम लगा रहे परिजनों को हटाती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़/स्योहारा। अफजलगढ़ और स्योहारा में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अफजलगढ़ में रविवार रात हुई दुर्घटना में मौत से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को शव स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने जाम खुलवाया।
रामनगर निवासी प्रशांत ने बताया उसके पिता शशिपाल सिंह (55 वर्ष) रविवार शाम को शेरगढ़ स्थित बस स्टैंड के समीप के अपने खेत पर गए थे। रात्रि में वह खेत से घर वापस आ रहे थे। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बाइक से उसके पिता को टक्कर मार दी। घायल शशिपाल को उपचार के लिए सूरजननगर ले जाया गया। वहां से घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को कार्रवाई व आर्थिक मदद की मांग को लेकर शव स्टेट हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में आरोपी भी घायल हो गया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उधर रविवार रात को ही स्योहारा के नूरपुर मार्ग पर अमित निवासी ग्राम शेरपुर अपने एक साथी के साथ बाइक से ग्राम बुढ़नपुर से शफियाबाद जा रहे थे। नूरपुर मार्ग स्थित गांव लांबाखेड़ा के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अमित की मौत हो गई। जबकि साथी बाल-बाल बच गया। परिजन स्योहारा सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने शव को बिना किसी कार्रवाई के सौंपे जाने की मांग की, लेकिन थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed