फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people died in road accidents

ट्रैक्टर चालक ने ईरिक्शा चालक को कुचला

Tue, 12 Nov 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
सड़क हादसों दो लोगों की मौत
विज्ञापन

बिजनौर । नगीना तहसील के बढ़ापुर थाना क्षेत्र और चांदपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में तीन लोग घायल भी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को नगीना तहसील के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर दीवान सिंह उर्फ लोहारवाली निवासी मुकेश, अनिल कुमार एवं नीरज कुमार काम करने के लिए बाइक से गांव बेनीपुर जा रहे थे। तीनों युवक बेनीपुर में गन्ना कोल्हू पर गुड़ बनाने का काम करते थे। काम पर जाते हुए शाम करीब सात बजे उनकी बाइक लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। ट्रॉली से बाहर निकली लकड़ी बाइक चला रहे मुकेश के चेहरे पर लगी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लकड़ी से लदी ट्रॉली के नीचे आ गई। बाइक पर पीछे बैठा नीरज उछल कर सड़क किनारे दूर जा गिरा, उसके शरीर पर चोटें आई, जबकि मुकेश और अनिल ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गए। पहिया मुकेश के शरीर के दाहिने हिस्से तथा अनिल के बाएं पैर के ऊपर से उतर गया। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बिजनौर के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दोनों युवक हेलमेट नहीं पहन रखा था। किसी का भी विवाह नहीं हुआ। मुकेश के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार की शाम चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कुलचाना निवासी किसान अनिल (50) अपने भतीजे प्रशांत (10) पुत्र पवन कुमार के साथ विदुर कुटी पर लगने वाले गंगा स्नान मेले में जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजनौर-चांदपुर रोड स्थित बड़ी नहर के पास पहुंचने पर अचानक सामने से आ रहे किसी वाहन से टकरा गया। इससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भतीजे को मामूली चोटें आईं। इसी दौरान चालक मौका पाकर वहां से वाहन समेत फरार हो गया। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसका सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट में उसके सिर में गंभीर चोट होना बताते हुए उसे चिंताजनक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार मेरठ ले जाते समय रास्ते में अनिल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल लाए। परिजनों के अनुसार अनिल के एक पुत्र और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक पहिया पैर पर चढ़ा
बिजनौर। ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक कृष्णा पुत्र छुन्नू सिंह मंगलवार सुबह गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर गंगा बैराज गया था। श्रद्धालुओं को बैराज पर छोड़कर वह दूसरी यात्रियों की तलाश में सड़क किनारे खड़ा हो गया। तभी गंगा स्नान करके जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। उसके बाएं पैर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उतर गया। आरोप है कि गंगा बैराज पर मौजूद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को वहां से जाने दिया। आरोप है कि पुलिसवालों ने घायल को न तो हास्पिटल पहुंचाया और न ही एंबुलेंस को ही फोन किया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed