फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two pathology labs and two clinics sealed

पैथोलोजी लैब को सील करते नोडल अधिकारी

Thu, 07 May 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two pathology labs and two clinics sealed
अफजलगढ़ प्रमाण पत्र न दिखाने पर पैथोलोजी लैब को सील करते नोडल अधिकारी रजनीश कुमार । - फोटो : BIJNOR
दो पैथोलॉजी लैब और दो क्लीनिक सील किए
विज्ञापन

अफजलगढ़। कासमपुरगढ़ी ब्लॉक के क्वेक्स के नोडल अधिकारी ने क्षेत्र के कई चिकित्सकों के यहां पर छापे मारे। इस दौरान दो पैथोलॉजी लैब और दो अन्य चिकित्सकों के क्लीनिक सील कर दिए। इसके अलावा चार अप्रशिक्षित चिकित्सकों ने भविष्य में दुकान न खोलने का शपथ पत्र दिया और पांच को तीन दिन के भीतर प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। इस दौरान कई लोग अपने क्लीनिक और दुकानें बंद कर फरार हो गए।

बुधवार को नोडल अधिकारी रजनीश कुमार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गांव बादीगढ़, कासमपुरगढ़ी, हीरापुर गोकुल आदि गांवों में कई चिकित्सकों व पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने बादीगढ़ स्थित साईं पैथोलॉजी एवं स्वास्तिक पैथोलॉजी लैब सहित रंजीता नर्सिंगहोम और शमीम अहमद के क्लीनिकों को सील कर दिया। इसके अलावा नबाब अहमद, निसार अहमद, फुरकान सहित चार ने भविष्य में चिकित्सकीय कार्य न करने का भरोसा दिलाते हुए नोडल अधिकारी को शपथ पत्र दिया। पांच अन्य चिकित्सकों से प्रमाण पत्र दिखाने को कहा गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि स्वाथ्य विभाग के निर्देश पर जो बिना चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, वे ऐसा करना बंद कर दें। सभी को नोटिस देकर तीन दिन में चिकित्सकीय कार्य करने संबंधी प्रमाण पत्र दिखाने को कहा गया है। इसके बाद संबंधित चिकित्सकों के साथ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। टीम में डा. रजनीश कुमार के साथ प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed