{"_id":"66e8ad67d6b5c1e5d108ecc4","slug":"two-parties-fight-over-cutting-fodder-four-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-131053-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चारा काटने के आरोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चारा काटने के आरोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, स्योहारा। मुस्लिम पक्ष द्वारा दलित पक्ष पर चारा काटने के आरोप को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया जिसमें दलित पक्ष के तीन व मुस्लिम पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। दलित पक्ष की ओर से दी तहरीर पर पुलिस ने छः के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपुर खादर निवासी पिंटू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शमशाद, इमरान व आमिर, शाहरुख व शन्नू आदि ने उसके परिवार पर खेत से चारा काटने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने लाठी डंडों से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें दुलारी (45) पत्नी चंद्रभान, गौरव (20) पुत्र चंद्रभान, गौतम (35) पुत्र चिरंजी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मारपीट में दूसरे पक्ष से शमशाद भी घायल हो गया।
मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गौरव व गौतम को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया। पुलिस ने पिंटू की तहरीर पर छः के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।