फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two parties clashed in village Dhansini, firing took place

Bijnor News: गांव धनसीनी में दो पक्ष आपस में भिड़े, फायरिंग हुई

Fri, 20 Sep 2024 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in village Dhansini, firing took place
- गांव धनसीनी में दो पक्षों में मारपीट, तमंचे से हुई फायरिंग
विज्ञापन

जलालाबाद। गांव धनसीनी में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग भी की। पुलिस को घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद हुए।
गांव धनसीनी निवासी बुधवार की शाम करीब पांच बजे जितेंद्र आटा चक्की पर गया था। गांव के चार युवकों ने जितेंद्र से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की। घटना के बाद चारों युवक जितेंद्र के घर पहुंचे और गाली गलौच के साथ तमंचों से फायरिंग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर चारों युवक और अन्य लोग भाग गए। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि घटना स्थल से तमंचे के खाली खोखे मिले हैं। जितेंद्र ने पुलिस को धनसीनी निवासी दीक्षित, रवि, टीकम और कल्याणपुर निवासी सत्यम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य युवकों की तलाश जारी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed