फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two more oxygen plants will be set up in the district

जिले में दो और लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

Wed, 21 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two more oxygen plants will be set up in the district
जिले में दो और लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

बिजनौर। जिला महिला अस्पताल और धामपुर में स्थित 100 बेड वाले हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। जिला महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की उत्पादन क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी उत्पादन क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट है। ये दो प्लांट लगने के बाद जनपद में ऑक्सीजन प्लांट की संख्या चार हो जाएगी। सीएचसी स्योहारा में भी ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है।
लगभग 42 लाख की आबादी वाले जनपद बिजनौर में सरकारी स्तर पर ऑक्सीजन प्लांट नहीं था। जिले में स्थित निजी स्तर के प्लांटों अथवा मुजफ्फरनगर आदि से ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति होती थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग अधिक बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऑक्सीजन के उत्पादन पर जोर दिया। इसके बाद से ही जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि दूसरी लहर की तरह से तीसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए मारामारी न मचे। इसके लिए जनपद में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक तीसरी लहर के बारे में गाइडलाइन स्पष्ट नहीं हुई है। वर्तमान में जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि जिला महिला अस्पताल और धामपुर के 100 बेड वाले अस्पताल परिसर में भी ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद जिले के करीब करीब हर सरकारी अस्पताल में आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed