{"_id":"69a9db16f8b3c7f05a0dfc8b","slug":"two-miscreants-who-snatched-cash-from-petrol-pump-salesman-arrested-bijnor-news-c-27-1-bij1007-173836-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेट्रोल पंप सेल्समैन से नकदी छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेट्रोल पंप सेल्समैन से नकदी छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अफजलगढ़। पुलिस ने छह दिन पूर्व भूतपुरी स्थित सिंह पेट्रोल पंप के सेल्समैन से नकदी छीनने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई।
पुलिस के अनुसार तीन मार्च की रात पुलिस भूतपुरी पड़ाव से हरपुर जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। बाइक पर आते एक व्यक्ति ने रोकने पर भागने का प्रयास किया। तभी बाइक फिसल जाने के वह गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम निखिल निवासी ग्राम आलमपुर गांवड़ी थाना अफजलगढ़ बताया। पुलिस ने उसके पास से नौ हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में उसने 28 फरवरी को अपने ही गांव के शरद कुमार गौतम के साथ मिलकर भूतपुरी-सुआवाला रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 25 हजार रुपये छीनना स्वीकार किया। उसके पास से मिली बाइक 24 फरवरी को काशीपुर से चोरी हुई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके साथी शरद कुमार गौतम को पकड़ लिया। पुलिस उसे सामान बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान उसने ग्राम बैरागी टांडा मार्ग पर आम के बाग में छिपाए गए तमंचे को निकालकर पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस कार्रवाई में शरद के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन तथा पेट्रोल पंप से छीने गए 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
निखिल पर तीन व शरद पर अफजलगढ़ व काशीपुर उत्तराखंड में पांच मुकदमें दर्ज हैं। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने भूतपूरी पेट्रोल पंप से 28 फरवरी को सेल्समैन से 25 हजार रुपये छीने थे। 27 फरवरी को रात्रि सुआवाला रोड पर स्थित स्टोन क्रशर के पास से मोबाइल चोरी किया गया था।