फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two lakh rupees looted from kiln owner in broad daylight

दिन दहाड़े भट्ठा स्वामी से दो लाख रुपये लूटे

Thu, 03 Jun 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees looted from kiln owner in broad daylight
दिन दहाड़े भट्ठा स्वामी से दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

हरेवली (बिजनौर)। बेखौफ दो बदमाशों ने बुुधवार दिन दहाड़े भट्ठा स्वामी को तमंचे से आतंकित करते हुए उससे दो लाख दस हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
शेरकोट निवासी भट्ठा स्वामी फैयाज अहमद ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग आठ बजे शेरकोट से नूरपुर छिपरी अपने भट्ठा पर कार से जा रहा था। हरेवली-शेरकोट बाईपास पर विद्युत सब फिडर के पास एक नकाबपोश व्यक्ति ने इशारा कर कार को रुकवा लिया। जैसे ही उसने कार को रोका तभी दूसरे नकाबपोश बदमाश ने पास आकर उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उसे आतंकित करते हुए कार में रखे दो लाख दो हजार रुपये लूट लिए और जंगल की ओर पैदल ही फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि फैयाज अहमद के बताने के मुताबिक जंगल में बदमाशों को पकड़ने को कांबिंग की जा रही है। वहीं इस मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed