फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killed, one injured, including a two-and-a-half-year-old child in road accidents

Bijnor News: सड़क हादसों में ढाई साल की मासूम समेत दो की मौत, एक घायल

Mon, 10 Nov 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured, including a two-and-a-half-year-old child in road accidents
जलालाबाद/नांगलसोती। रविवार की सुबह नौ बजे गांव सराय आलम में घर बाहर खेल रही ढाई साल की अलीजा को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। उधर जलालाबाद में भी स्कूटी से टक्कर होने होने से बाइक सवार की जान चली गई।
विज्ञापन

नांगल सोती थानाक्षेत्र के गांव सराय आलम में सलीम की ढाई वर्षीय बेटी अलीजा अपने घर के सामने खेल रही थी। खेलते-खेलते बालिका गांव में फेरी कर रहे गांव श्यामीवाला निवासी मो. शमी के पिकअप वाहन के नीचे आ गई, जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बालिका को मंडावली ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में गांव लाहकखुर्द निवासी रवि (28 वर्ष) शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बिजनौर दिशा से आजाद चौक के निकट पहुंचने पर स्कूटी से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे हादसे में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर रविवार की सुबह कार और घोड़ा बुग्गी की टक्कर हो गई, जिससे घोड़ा बुग्गी सवार गांव जालपुर निवासी मो. आबिद गंभीर रूप से घायल हो गए। 75 वर्षीय मो.आबिद घोड़ा बुग्गी से गुड़ बेचकर वापस अपने गांव जालपुर जा रहे थे। उधर, कार में सवार दिल्ली निवासी मो.इमरान अपने परिवार के साथ नजीबाबाद के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed