{"_id":"610839c68ebc3e845861dd42","slug":"two-killed-in-truck-and-container-collision-bijnor-news-mrt5501846165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक और कंटेनर की जोरदार भिडंत, दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक और कंटेनर की जोरदार भिडंत, दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Tue, 03 Aug 2021 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:00 AM IST
सार
ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बिसाठ के निकट एक ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कंटेनर चालक ने बिजनौर के अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ दिया। दोनों वाहनों के हेल्पर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
नूरपुर-बिजनौर हाईवे पर गांव बिसाठ के निकट सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चीनी की बोरियों से लदा एक ट्रक नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रहा था। उधर, सेब से लदा कंटेनर बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव बिसाठ के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए व दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे स्थित एक गहरे गड्ढे में पलट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की चीख-पुकार सुनकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
इसके बाद चारों घायलों में से ट्रक के चालक मोहम्मद शाह (45) पुत्र हसनूशाह निवासी गांव पितलया भूड़ जनपद लखीमपुर खीरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक के हेल्पर अधीर कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मिलकिया थाना पुआया जनपद शाहजहांपुर व दूसरे कैंटर के चालक सुशील वर्मा (26) पुत्र रामयज्ञ वर्मा व हेल्पर पवन गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासीगण गांव रामपुर भागल जनपद अयोध्या को पुलिस ने उपचार के लिए बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुशील वर्मा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन