फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killed in bus to be vulnerable to

बस की चपेट में आकर दो की मौत

Thu, 09 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगीना में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में जा रही एक बस की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक साइकिल सवार गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव आलेअलीपुर उर्फ किरतपुर निवासी गुलजार (15), अनस (18) बाइक से और नदीम(22) साइकिल से नगीना से सामान खरीदकर लौट रहे थे। कताई मिल के निकट नगीना से मुख्यमंत्री की जनसभा में किरतपुर जा रही बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे गुलजार व अनस बस के अगले पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल पर सवार नदीम गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने नदीम को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नदीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नदीम की हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। हदासे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे नाराज परिजनों व ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजनों के अनुुसार, गुलजार महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 व अनस कक्षा 10 का छात्र था।
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि बस सपा की रैली में किरतपुर जा रही थी। बस नगीना से सपा प्रत्याशी मनोज पारस की बताई गई है। बस की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत होने के मामले में गुलजार के भाई मोहम्मद वाहिद ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed