फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killed in accidents , eight injured

हादसों में दो की मौत,आठ घायल

Sat, 09 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 09 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents , eight injured
अफजलगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अफजलगढ़ से घर जाते वक्त सड़क पर बाइक के फिसलने से बाइक सवार 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा खदरी का निवासी है।

गांव कुआखेड़ा खदरी निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उसके बड़ेे भाई बलदेव सिंह अफजलगढ़ में किसी काम से आए थे। जब शुक्रवार की देर शाम बाइक से घर वापस जा रहे थे तो रास्ते में गांव जामुनवाला और भगतावाला के बीच स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बलदेव सिंह की बाइक फिसल गई। वे बाइक फिसलने से सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल बलदेव सिंह को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने बलदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सतपाल सिंह ने भी बलदेव सिंह की मौत की पुष्टि की है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


बालक की मौत से बस्ती में शोक
रायपुर सादात(ब्यूरो)। बुर्जबस्ती में बस्ती निवासी मार्ग दुर्घटना में मरे मो. जैद का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कोटकादर बाजार से खरीदारी कर वापिस गांव लौट रहे बाइक चालक दस वर्षीय मो. जैद की मौत से बुर्जबस्ती में मातम है। मो. जैद की बाइक ओवरटेक करते समय असंतुलित होकर गिर गई थी। टैक्टर के पहिए में आने से जैद की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। पिता मो. आशिक और जैद की बहन सबीहा( सात वर्ष) दुर्घटना में बाल- बाल बचे थे। जैद को परिजनों ने पुलिस कार्रवाई बिना शुक्रवार को दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से आठ लोग घायल
धामपुर। हाईवे 74 पर शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित कार ने टक्कर मार कर आठ लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने चार की हालत गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हादसा तब हुआ जब हाईवे 74 पर बाइक फिसलने से घायल हुए एक युवक को 108 एंबुलेंस से उठाकर सीएचसी ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इस घायल के नाम का अता पता नहीं लग सका है। इस हादसे में एंबुलेंस चालक अनुप सिंह, होमगार्ड जयपाल सिंह भी घायल हुए। पुलिस ने हादसे के आरोपी चालक को पकड़ कर कार को कब्जे में ले लिया है। चालक अफजलगढ़ थाने के गांव तुरतपुर का निवासी बताया गया है।  शेरकोट निवासी दानिश व गांव सुहागपुर निवासी ताजिम ने                            बताया कि जब वह गंतव्य को जा रहे थे तो उन्हें हाईवे 74 एक बाइक सवार युवक घायल अवस्था में मिला।  घायल  को एंबुलेंस में रखकर उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। तब शेरकोट की ओर से तेज गति से आई कार ने एंबुलेंस के पास खड़े आठ लोगों को टक्कर मार दी। घायलों में एंबुलेंस चालक अनूप सिंह, होमगार्ड जयपाल सिंह, शेरकोट थाने के गांव रामसहायवाला निवासी अहसान, साजिद, गांव सुहागपुर निवासी मुरादअली, पुराना धामपुर निवासी खुर्शीद अहमद और वह दोनों घायल हुए है।

सभी को सीएचसी में उपचार को भर्ती कराया। डाक्टरों ने इनमें से एंबुलेंस चालक अनूप, होमगार्ड जयपाल, मुरादअली व खुर्शीद अहमद को चिंताजनक हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रैफर किया है। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं सौपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed