{"_id":"6a88aed2f884b224d20819d1","slug":"two-kaliyar-mela-specials-will-run-from-bareilly-to-roorkee-from-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-188183-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बरेली से रुड़की तक आज से चलेंगी दो कलियर मेला स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बरेली से रुड़की तक आज से चलेंगी दो कलियर मेला स्पेशल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । पीरान कलियर उर्स के लिए बरेली से रुड़की तक 22 अगस्त आज से रेलवे दो कलियर मेला स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। दोनों ट्रेनों को नजीबाबाद स्टेशन पर दोनों ओर से ठहराव दिया गया है।
रेलवे बरेली से रुड़की तक 22 अगस्त आज से 31 अगस्त तक पीरान कलियर मेला स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। बरेली से 04321 और 04319 ट्रेन संचालित होगी। रुड़की से 04322 और 04320 नंबर से साधारण श्रेणी की ट्रेनें संचालित होंगी।
वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक महेश यादव ने हाल ही में घर आएगा संबंधित स्टेशनों को कलियर मेला स्पेशल ट्रेन संचालन की जानकारी दी है।
बरेली से पहली ट्रेन 04321 सवेरे 7:20 बजे 22 अगस्त को रवाना होकर दिन में दो बजे रुड़की पहुंचेगी। नजीबाबाद स्टेशन पर दिन में 12:28 बजे पहुंचेगी। बरेली से ही दूसरी ट्रेन दिन में 10:40 बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन अपराह्न 3:48 बजे पहुंचकर रुड़की शाम 5:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
रुड़की से 04322 ट्रेन दिन में 2:30 बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन शाम 4:55 बजे पहुंचकर बरेली रात्रि 11 बजे पहुंचेगी। दूसरी मेला स्पेशल 04320 रुड़की से शाम 6:20 बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन शाम 7:40 बजे पहुंचकर देर रात 1:20 बजे बरेली पहुंचेगी। दोनों दिशा से ट्रेनों को दो-दो मिनट का स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
बरेली से रुड़की के बीच संचालित कलियर मेला स्पेशल ट्रेन को बरेली से रुड़की के बीच रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मौअज्जमपुर नारायण, चंदक और लक्सर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।