फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two injured in stone pelting at Baratis from religious shrine in village Rasulpur

धार्मिक स्थल से बरातियों पर पथराव, दो घायल

Sun, 30 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two injured in stone pelting at Baratis from religious shrine in village Rasulpur
धार्मिक स्थल से बरातियों पर पथराव, दो घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। ग्राम रसूलपुर में एक धार्मिक स्थल के सामने से निकलने पर विवाद हो गया और कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल से बरातियों पर पथराव कर दिया। इसमें दो बराती घायल हो गए। मामला दो अलग-अलग वर्गों का होने के चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। गांव में दो थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। इस मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है।
ग्राम रसूलपुर निवासी बेगराज सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार को उसकी पुत्री की शादी थी। रात को लगभग साढ़े दस बजे बराती खाना खाने के बाद आराम करने के लिए धर्मशाला की ओर जा रहे थे। आरोप है कि बराती जैसे ही गांव के धार्मिक स्थल के सामने से निकले, वैसे ही वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने रास्ता रोक दिया और वहां से निकलने का विरोध करने लगे। आरोप है कि कारण पूछने पर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसमें बब्बू उर्फ धर्मवीर और पवन घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। बेगराज सिंह ने खालिद, गुलफाम, नजर, इकरार, फरमान और सुल्तान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सुनीता दहिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ग्रामीणों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्किल के शेरकोट व रेहड़ थाने की पुलिस को बुला लिया गया। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामला दो वर्गों का चलते गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि शनिवार को पुलिस सब कुछ सामान्य होने की बात कह रही है। शनिवार को एसपी पूर्वी अनित कुमार भी गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

छह नामजद किए, 40 मुचलका पाबंद: सीओ
सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई करते हुए छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस बल तैनात है। 40 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। इसके साथ ही गांव में नया निर्माण न करने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed