फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two including a woman died of fever in Sherkot

Bijnor News: शेरकोट में बुखार से महिला समेत दो की मौत

Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two including a woman died of fever in Sherkot
बिजनौर, शेरकोट। क्षेत्र के ग्राम पालकी एमन में बुखार से 18 वर्षीय छात्र की मंगलवार देर रात मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन में दो की बुखार से मौत होने से लोगों में दहशत है। मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा है। गांव उमरपुर, पालकी एमन में बुखार ने लोगों को जकड़ रखा है।
विज्ञापन

ग्राम पालकी एमन निवासी नरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके पूरे परिवार को बुखार आ रहा है। पुत्र मोहित (18) को भी बुखार आ रहा था। दो दिन दवाई करने के बाद मोहित को धामपुर में निजी अस्पताल में उपचार कराया। डाक्टरों ने बताया कि मोहित की प्लेटलेट्स कम हो गईं। चिकित्सक के परामर्श अनुसार उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय चौक स्थित एक अस्पताल में उपचार कराया। उपचार के दौरान हालत चिंताजनक देखते हुए डाक्टरों ने मोहित को मेरठ रेफर कर दिया। जहां तीन दिन तक उपचार कराया।
विज्ञापन

बताया कि इस दौरान मोहित की हालत सुधरने के स्थान पर और बिगड़ गई। जिसके कारण मोहित की मंगलवार देर रात मेरठ में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक मोहित अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। मोहित के दादा ओमप्रकाश भी धामपुर के एक चिकित्सालय में बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन के भीतर शेरकोट क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार की देर रात शेरकोट के मोहल्ला नौधना निवासी छह वर्षीय इनाया की मौत हो गई थी।



- गांवों में शिविरों को लगाने की मांग


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी पर कोई नियंत्रण के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। कई बार लोगाें ने शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण कराने की मांग की है। पीएचसी प्रभारी डाॅ. बीके स्नेही का कहना है कि विभाग की ओर से गांवों में शिविरों का आयोजन कर लोगों का परीक्षण कर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed