{"_id":"608312798ebc3ed1e636225d","slug":"two-grampanchayats-will-get-deendayal-panchayat-empowerment-award-bijnor-news-mrt535756420","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्रामपंचायतों को मिलेगा दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्रामपंचायतों को मिलेगा दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार
विज्ञापन

बिजनौर। आज 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस है। जिले की दो पंचायतों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिलेगा। प्रदेश में पुरस्कार के लिए 32 ग्रामपंचायतों का चयन हुआ है। पुरस्कार में पंचायतों को नगद धनराशि मिलेगी। वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि केंद्र ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों के चयन के लिए मानक तय किए थे। पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदेश की दो जिला पंचायत, चार क्षेत्र पंचायत व 32 ग्राम पंचायत का उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार के लिए चयन किया है। जिले की पंचायतों में डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देशन में व डीपीआरओ सतीश कुमार के के संयोजन में खूब काम हुए हैं।
नतीजतन नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ व मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत काजीवाला का पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। पुरस्कार पंचायतीराज दिवस 24 अप्रैल आज वर्चुअल कांफ्रेंसिंग द्वारा दिया जाएगा। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि मिलेगी। धनराशि सीधे दोनों पंचायतों के खातों में भेजी जाएगी। जो पंचायत के विकास कार्यों पर व्यय होगी।