फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two friends riding a bike died after being crushed by a canter loaded with iron rods

Bijnor News: सरिया लदे कैंटर से कुचलकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sun, 11 May 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after being crushed by a canter loaded with iron rods

विज्ञापन
मेरठ/राेहटा। थाना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव भलसोना के पास शुक्रवार रात सरिया लदे कैंटर से कुचलकर बाइक सवार बागपत निवासी दिनेश (21) और उसके दोस्त सोनू (24) की मौत हो गई। हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दो अन्य दोस्तों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। आरोपी चालक मौके पर कैंटर छोड़कर भाग गया। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बागपत के मोहल्ला देशराज निवासी दिनेश अपने दोस्त सोनू और हिमांशु के साथ बाइक पर शुक्रवार रात गंगास्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर हिमांशु का भाई भारत और बंटी भी थे। रोहटा थाना क्षेत्र में भलसोना गांव के पास चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर नानू पुल की तरफ आ रहे सरिया लदे कैंटर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। कैंटर की टक्कर लगने से सोनू व दिनेश सड़क पर गिर गए। जबकि हिमांशु सड़क किनारे जाकर गिरा। कैंटर ने सोनू और दिनेश को कुचल दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पीछे दूसरी बाइक पर सवार साथियों ने घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोनू व दिनेश की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे, लेकिन किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिजनों के साथ थाने पहुंचे दिनेश के पिता राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सरधना का कहना है कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed