{"_id":"6823868d1da33561930744d0","slug":"two-friends-lost-their-lives-in-a-bike-collision-bijnor-news-c-27-1-bij1007-149766-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइकों की टक्कर में दो दोस्तों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइकों की टक्कर में दो दोस्तों की जान गई
Tue, 13 May 2025 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में दो की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़ संवाद
कोतवाली देहात। दो बाइकों की टक्कर में देहरादून और अमरोहा निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति भी घायल हो गया।
देहरादून के राजमंडी लाइन साउथ रोड मसूरी निवासी संदीप पुत्र अतवीर बाइक से नहटौर की ओर जा रहा था। उसके साथ अमराेहा जिले के थाना गजरौला के गांव पिपलौती निवासी नमन पुत्र मुकेश भी था। उनके आगे प्रमोद निवासी ग्राम नवादा चौहान थाना नहटौर अपनी बाइक से जा रहा था।
ग्राम शहबाजपुर के पास संदीप की बाइक पीछे से प्रमोद की बाइक से टकरा गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग नीचे गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पीएचसी कोतवाली लेकर आई। वहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि नमन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसकी भी मौत हो गई।
तीसरे घायल प्रमोद का पीएचसी में उपचार चल रहा है। मृतकों की जेब से मिले आईडी कार्ड से उनकी पहचान हुई।
पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों मृतक आपस में दोस्त बताए गए हैं।