{"_id":"62d2c3df7457f254286310e3","slug":"two-friends-has-died-in-truck-accident-in-noorpur-of-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Bijnor: बरात में जा रहे दो दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Bijnor: बरात में जा रहे दो दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 16 Jul 2022 07:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Jul 2022 07:28 PM IST
सार
बरात में जा रहे दो दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। दोनों की मौत से कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे में दो दोस्तों की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में शनिवार की शाम धामपुर रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
शेरकोट के गांव शादताबाद निवासी नसीम (22) व शाकिब (21) चांदपुर क्षेत्र में एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। शाम करीब तीन बजे वह बाइक द्वारा धामपुर रोड पर ग्राम ढेला अहीर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक से कुचलकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे ट्रक को पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की सूचना दी। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि मरने वाले एक ही गांव के दोस्त थे। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।